रविवार, 6 जनवरी 2013

बहाने

वे लोग जिंदगी बदलने मे सक्षम होते है जो स्पष्टवादी, आत्मविशासी, साहसी और प्रतिबद्ध होते हैं। वंही असंतुष्ट लोग सपनों की दुनिया मे ही जीते है। क्योकि वे अपने चेतन और अवचेतन मन मे लाखो बहाने बनाते है, जो न सिर्फ हानिकारक है बल्कि लोगो को निचले स्तर की जिंदगी जीने पर मजबूर करते है। ये बहाने बनाने वाले न सिर्फ जिंदगी का कम आनंद उठाते है बल्कि अपनी ज़रूरत भी पूरी नहीं कर पाते।
कुछ बहाने आपके समक्ष रखने की कोशिश कर रहा हूँ:
1 पैसे की कमी
2 बदलाव को तैयार न होना
3 जो सोचा वो न हुया तो
4 मैंने अगर ऐसा किया तो लोग क्या कंहेंगे
5 अनजाने काम से डर
6 परिवार की जिम्मेदारियो की औड़ मे दूसरे कामो को ढोना/
7 मुझे नहीं लगता की ऐसा करने से ऐसा होगा
8 मैं ऐसा/ ऐसी ही हूँ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें